चित्रकूट: भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान पँचायत तहसील मऊ में तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी तहसील राजापुर में तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि उतर प्रदेश के 30 जिलों को सुखा घोषित किया गया है, लेकिन जिला चित्रकूट के कृषि विभाग की उदासीनता के चलते जिले की फर्जी रिपोर्ट शासन को भेज कर किसानों के साथ धोखा हुआ है भारतीय किसान यूनियन की मांग पर पुनः बारिश की रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं लेकिन बिना सरबे की ही इस बार भी रिपोर्ट तैयार करने के सूत्र मिल रहे हैं यदि ऐसा हुआ तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगा खेतों में फसल नही तालाब पोखर खाली है तो फिर कँहा हुई बारिश कृषि विभाग बताएं
जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने बताया कि बिजली विभाग बिना नोटिस के घरेलू कनेक्शन काट रहा है और किसानों की रिपोर्ट करवा रहा है विभाग की उदासीनता की ग्रामीण क्षेत्रों में कभी भी मीटर रीडर नही जाता हैं और मनमाना बिल भेजा जा रहा है किसान जमा करना चाहता है लेकिन विभाग द्वारा संसोधन पर गुमराह किया जा रहा है ग्राम अंतरौली के पूरवा में कनेक्शन व मीटर लगा दिया गया है लेकिन बिजली सप्लाई नही हुई और बिजली बिल आ रहा है विभाग की उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण है
तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले की वर्षा का होना साथ ही यमुना नदी की बाढ़ से तटीय क्षेत्रों के किसानों की सब्जी की फसल खरीफ की फसल बह गई किसान दोहरी मार झेल रहा है क्रेडिट कार्ड भरने में असमर्थ हैं अतः उसको बैंको द्वारा समय दिया जाए साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को मुवाबजा दिलाया जाए।
भाकियू जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने मांग कि हैं कि ग्राम बछरन रमपुरिया तौरा अर्जुनपुर जमहिल सहित दर्जनों गांवों में जंगल से आई हुई गायो का आतंक इस कदर हावी है कि फसल के साथ जान माल का भी खतरा है फसल के साथ साथ जनहित को भी नुकसान पहुंचा रही हैं जंगली देशी गाय उनको प्रशासन की मदद से गौशालाओं पर संरक्षित किया जाए तहसील उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक इस कदर व्यप्त हैं कि महिलाओं व बच्चों का निकलना दुर्लभ हो रहा है आये दिन बंदरों द्वारा दुर्घटना सामने आ रही है अतः वन विभाग बन्दरो के आतंक से जनमानस को हो रहे नुकसान से बचाए।
इस मौके पर नीलकण्ठ द्विवेदी, प्रेम सिंह, योगेंद्र सिंह, रामबालक पाल, अर्जुन सिंह, विजय सिंह, राममूरत नामदेव, छोटे सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.