चित्रकूट: उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की है। उप जिलाधिकारी ने इस मामले में मानिकपुर तहसीलदार और थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रभागीय कार्यवाही करने के निर्देष दिए हैं।
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत धौहापुरवा सरैंया निवासी सुग्रीम यादव पुत्र शिवराज ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि सरैंया ग्राम पंचायत में राजकुमार पुत्र दर्षन कुछ लोगों के साथ ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना रहा हैं। आरोप लगाया कि घर बनाने वाले काली घाटी से ही पत्थर का अवैध खनन कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में इलाकाई पुलिस और प्रधान की भूमिका पर भी संदेह जाहिर किया है। इस सम्बन्ध में मानिकपुर के उप जिलाधिकारी प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के बाद प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.