उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि /प्रतापगढ़ जनपद के नगर पंचायत कोहड़ौर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में शनिवार को पीएम के जन्मदिन के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन हुआ और उनकी समृद्धि और यश के साथ लंबी उम्र के लिए भगवान की आराधना की गई।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को 72 वां जन्मदिन था। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।नगर पंचायत कोहड़ौर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कोहड़ौर के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने मिलकर नगर पंचायत कोहड़ौर स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र के लिए कामना की।भाजपा नेता बब्बू शुक्ल ने कहा कि मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।आज उनका 72वां जन्मदिवस है और इसी उपलक्ष्य में हम सभी के द्वारा भगवान श्रीराम व माता जानकी से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की गयी।पूजन हवन के बाद सभी ने एकदूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।इस दौरान भाजपा जिलामंत्री अनुराग मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता बब्बू शुक्ल, मण्डल अध्यक्ष कोहड़ौर विद्यासागर शुक्ल, देवेन्द्र पाठक, किशन सोनी, पवन जायसवाल, नितिन जायसवाल, सतीश उमरवैश्य, सत्यप्रकाश पाठक, विशाल जायसवाल, अमित जायसवाल, छोटू सोनी समेत बाजार के कई व्यापारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट हरिश्चंद्र यादव चीफ ब्यूरो प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.