*27 नवम्बर को होगी बैठक*

चित्रकूट: भारत सरकार द्वारा गठित किसान उत्पादक संगठन के अंतर्गत चित्रकूट जनपद में दीनदयाल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का गठन किया गया है। जिसमें सभी निदेशक मंडल एवं शेयरधारकों को सूचित किया जाता है कि 27 नवंबर 2022 को भरतकूप मंदिर के पास वार्षिक आम सभा की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी किसान शेयर धारक एवं निदेशक मंडल को उपस्थित होना अनिवार्य है। जिसमें भारत सरकार द्वारा बनाए गए किसान उत्पादक संगठन के आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी और किसानों को अधिक से अधिक किस प्रकार से लाभ दिया जा सके। इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह जानकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखिलेश कुमार पाण्डेय, चेयरमैन रेवती रमण त्रिपाठी ने दी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट