मानिकपुर, चित्रकूट: ट्रेनों में लगातार अवैध बेंडरो द्वारा यात्रियों को खाद्य सामग्री बेचने के मामले को रेलवे विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए रेलवे कमांडेंट ने मंडल स्तर प्रयागराज से अवैध बेंडरो की रोकथाम के लिए उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। जिमसें महिला कांस्टेबल भी टीम में शामिल की गई है। रेलवे कमांडेंट की ओर से गठित की गई टीम ने शुक्रवार को गाड़ी संख्या 12321 के जीएस कोच में शंकरगढ़ स्टेशन से चलने बाद छापा मारा। जिसमे दो महिलाएं रनुवा 55 वर्ष पत्नी चंद्रपाल सोनकर निवासी बाल्मीक नगर पश्चिमी व सविता 32 वर्ष पत्नी लवलेश सोनकर निवासी बाल्मीक नगर पश्चिमी मानिकपुर को खाद्य सामग्री बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मानिकपुर के सुपुर्द किया गया और दोनों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या-180, 2022 व 181, 2022 अंतर्गत धारा-144 137 रेलवे एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। रेल सुरक्षा बल थाना मानिकपुर के प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार राठी ने बताया कि यात्रियों को अबैध बेंडरो द्वारा खाद्य सामग्री बेचने की रोकथाम करने के उद्देश्य से मंडल स्तर से कमांडेंट प्रयागराज द्वारा ट्टीम का गठन किया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गौरतलब है कि मानिकपुर जंक्शन स्टेशन से प्रयागराज और सतना लाइन में प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में अवैध वेंडर ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचते हैं। इसके अलावा खिलौने, टॉफी, चॉकलेट, ब्रश मंजन, किताबें व अन्य सामग्री भी अवैध रूप से बेची जाती है। इससे जहां रेलवे को लाखों की चपत लगती है वही दूषित खाद्य सामग्री होने की वजह से यात्री बीमार भी पडते हैं। पेय पदार्थ में सबसे खतरनाक पेस्ट की चाय होती है। चिकित्सक बताते हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति कई दिनों तक पेस्ट की चाय का सेवन करें तो उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इतना ही नहीं अवैध वेंडर ट्रेनों के आवागमन को भी बाधित करते हैं। जिस स्थान पर उतरना होता है, वहां पर चैन पुलिंग की जाती है। इसके अलावा ट्रेनों में होने वाली चोरी डकैती जैसी बड़ी वारदातों में इन अवैध वेंडरों का हाथ भी होता है। इसके पहले हुई इस तरह की वारदातों का खुलासा भी हुआ है। जिसमें अवैध वेंडर घटना में शामिल थे। लगातार इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने अब अभियान चलाया है और इसकी जिम्मेदारी रेलवे कमांडेंट प्रयागराज को सौंपी गई।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.