*16 अभियुक्तो के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही*

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों के विरद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 16 अभियुक्तो के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।

प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी अशोक कुमार सिंह द्वारा गुडागर्दी करने वाले अभियुक्त राजबहादुर उर्फ देव कुमार पुत्र स्व जगमोहन निवासी जकला गुरू बाबा, लवकेश कुमार पुत्र मईयादिन निवासी रामायण मेला के पास सीतापुर, दिनेश कुमार पुत्र शिवकुमार सोनकर निवासी राघवपुरी सीतापुर, गोरेलाल पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी डिलौरा, निकेतन पुत्र स्व भूलई निवासी राघवपुरी सीतापुर, विपिन उर्फ कल्लू पटेल पुत्र पंच्चा निवासी पटेल तिराहा खोही, कल्लू पुत्र जहोरी प्रसाद निवासी मैनहाई सीतापुर, भुल्लन केवट पुत्र रामगुलाम निवासी बिलौरा, अनुरागी पुत्र रामलाल निवासी चित्रागोकुलपुर, देवशरण यादव पुत्र मोहन लाल निवासी मदनामोड़ खरौध थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के विरूद्ध धारा 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।

इसी प्रकार प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आमजनता में भय एवं आतंक ब्याप्त कर गुडागर्दी करने वाले अभियुक्त’ 1. संतोष कोल पुत्र दयाराम निवासी नई बस्ती चमरौहा मानिकपुर 2. कौना उर्फ कउना कोल पुत्र स्व0 दद्दी कोल निवासी सकरौहा 3. कल्लू उर्फ साझी कोल पुत्र कुईसा निवासी परौहा पुरवा चमरौहा 4. निसार अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी रूलर 5. धनराज पुत्र राजकुमार निवासी चुरेहकशेरूआ 6. चन्द्रशेखर पुत्र भयंकर सिंह निवासी गढचपा थाना थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट के विरूद्ध धारा 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट