उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चैबे, शिवशक्ति पीठाधीश्वर संत आगमानंद, संत दिव्यानंद ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम सिंह को विद्यामूरत साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया। श्री राम कथा विश्व संदर्भ महाकोश के 58 खंडीय परियोजना निर्माण के अंतर्गत भजन कीर्तन में श्रीराम खंड का लोकार्पण एवं श्रीराम कथा का जनमानस पर प्रभाव विषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी व साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था मुंबई के सचिव प्रो प्रदीप कुमार द्वारा संपादित महाकोश के द्वितीय खंड भजन कीर्तन में राम का लोकार्पण समारोह का अवसर था।
इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम सिंह ने विषय विशेषज्ञ के रूप में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। श्रीराम कथा का जनमानस पर प्रभाव विषयक उद्बोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि तुलसी के राम वास्तव में जन जन के राम हैं, लोक के राम हैं, वैश्विक स्तर के नायक हैं। राम के आदर्शों का लोकव्यापीकरण आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श मित्र, आदर्श शिष्य आदि रूपों में हुआ है। यही कारण है कि राम का चरित्र आदर्श एवं अनुकरणीय है। सम्मान प्राप्ति के बाद चित्रकूट आगमन पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा सहित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.