18 साल पुराने रास्ते के बिवाद को एस डी एम से सुलझाया….

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

जौनपुर (चंदवक )क्षेत्र के चंदवक पुरानी बाजार के सोनकर बस्ती के पास 2003 से निज़ामुद्दीन अन्य व अलीहशन,मुस्तकीन ,मुस्तफा के बीच पुरानी घरोहि व रास्ते का बिवाद चला आ रहा था ।अलीहशन व अन्य द्वारा निर्माण के दौरान सूचना पर पहुची पुलिस व उपजिलाधिकारी माँज अख्तर ने हल्का लेखपाल सेवक राम के उपस्थिति में दोनों पक्षो के बीच रास्ते का हल निकालते हुए सुलह समझौता करा दिया और शिकायत कर्ता को सख्त निर्देश दिया कि किसी के निर्माण कार्य मे किसी को बिना मतलब परेशान न करें अन्यथा दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी। बिवादित स्थल पर जाते समय सोनकर बस्ती से कोटिया मार्ग तक कीचड़ ,दुर्गंध युक्त रास्ते को भी ग्रामीणों ने शिकायत की तो खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत करने हेतु कहा और अतिशीघ्र रास्ते के निर्माण कराने का आश्वासन दिया।जिसकी सराहना क्षेत्र में होती रही।मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।