उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सुलह समझौते के आधार पर कुल 35254 मुकदमों का निस्तारण किया गया। जिसमें परिवार न्यायालय द्वारा 13 जोड़ों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर मिलाया गया।
जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों द्वारा 1587 वाद निस्तरित किए गए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामकृपाल द्वारा सुलह समझौते के आधार पर 13 जोड़ों के मुकदमे समाप्त कर फिर से मिलाने के बाद शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों के अलावा 33667 मामलों का निस्तारण राजस्व व अन्य विभागों द्वारा किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बीती 9 से 11 नवम्बर तक आयोजित विशेष लोक अदालत (पेटी आफेंस) में कुल 408 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में 35254 मुकदमों का निस्तारण हुआ।
इस मौके पर मोटर दुघर्टना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी दिनेश चन्द्र, अपर जिला जज रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट संजय के लाल, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट दीप नारायण तिवारी, त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज विनीत नारायण पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सिविल जज सी डि सुशील कुमार वर्मा, सिविल जज जू डि सोनम गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वसंुधरा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेेट द्वितीय संघ मित्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी व संघ के अन्य पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी व वादकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.