किसानों ने गोष्ठी कर गौ आधारित खेती का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: श्याम कृपा मे किसानों की गोष्ठी में सोवमार को गौ आधारित खेती का संकल्प लिया गया। जिसमें किसान श्याम कृपा मॉडल को अपनाएंगे। गोष्ठी का शुभारम्भ बुजुर्ग किसान चुन्ना लाल यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक राजकुमार एवं कृषि अधिकारी ने सम्मानित किया। गोष्ठी में इंडियन बैंक के एल डी एम दीपक सिंह ने किसानों को बैंक सम्बन्धी जानकारियां दी । कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती सम्बन्धी जानकारियां दी। गोष्ठी के संयोजक सतनारायण सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया। श्याम कृपा गांव सदन के योगेश जैन ने सभी किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के प्रयोग बताएं एवं दिखाएं।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट