उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर)। स्थानीय मध्य नगर के सहबगंज के तिवारी मार्केट में स्थित नवनिर्मित प्रतिष्ठान ” तिवारीजी गारमेंट्स ” का भव्य शुभारंभ मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह “फंटू” ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर बोलते हुए मुंगरा बादशाहपुर के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ” फंटू” ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर नगर के मध्य बाजार तिवारी मार्केट में ” तिवारीजी गारमेंट्स ” का खुलना नगर के समृद्धि का परिचायक है। इसके खुलने से नगर के लोगों के साथ ही ग्रामीणांचल के लोगो को उचित मूल्य पर एक से बढ़कर एक फैंसी और ब्रांडेड कपड़ो की सुलभता अब नगर में होने से उन्हें दूर दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जो मुंगरा बादशाहपुर नगर ही नहीं अपितु क्षेत्र के लिए प्रसन्नता की बात है। यहां आकर प्रोपराइटर आशुतोष तिवारी आशु एवम संयम तिवारी सोमू से संयुक्त रूप से जानकारी हासिल हुई कि इस गारमेंट्स की शॉप में अनेक नामी गिरामी कंपनियों के कपड़े सदैव आकर्षक मूल्य पर लोगो के लिए सुलभ रहेंगे। इस शाप में लोगो को कोट पैंट, शेरवानी, कुर्ता पजामा, जींस , शर्ट , पैंट आदि भी कपड़े उपलब्ध रहेंगे। ऐसे माडर्न गारमेंट्स के शॉप का खुलना नगर के लिए गौरव की बात है । इस दौरान गारमेंट के मालिक के पिता अनुपम तिवारी ने बताया कि यहां पर लोगो को सदैव सुबह 8 से देर शाम 9 बजे तक आकर्षक मूल्य पर नए से नए डिजाइन के कपड़े सदैव उपलब्ध रहेंगे। समय समय पर और अनेक त्योहारों पर ग्राहकों को विशेष लाभ भी प्रदान किया जाएगा। गारमेंट्स के उद्घाटन के पूर्व प्रकांड विद्वान पंडित द्वारा जहा नारियल फोड़ कर विधि विधान से मंत्रोच्चार कर भगवान का पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात् गारमेंट के मालिक के पिता अनुपम तिवारी द्वारा ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि, शिवानंद तिवारी, अरुण तिवारी, अनुपम सिंह, राकेश मिश्र, विजय दुबे, विमल सिंह,सुनील उर्फ छोटे सिंह, वी के सिंह, हंसराज सिंह दीपू, ओमप्रकाश त्रिपाठी,आलोक गुप्त पिंटू, पिंटू सिंह, नवल सिंह, राजीव प्रताप सिंह, अजय यादव, पशुपति नाथ गुप्त, विशंभर दुबे, सुरेश दुबे, मुरली दुबे, दिनेश गुप्त, बृजेश कुमार उर्फ लल्लू मिश्र,नीरज तिवारी, रवि त्रिपाठी, सर्वज्ञ त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, लालजी पांडे, रोहन पांडे, सुरेंद्र सिंह आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.