जागरूकता संगोष्ठी कर स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों से किया जागरूक

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: यातायात माह नवंबर 2022 के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात एसपी सोनकर के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक मनोज कुमार, टीएसआई योगेश कुमार यादव एवं यातायात पुलिस द्वारा चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी में यातायात जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ राजीव कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ एवं श्री शंकर भगवान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मऊ में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता एवं एंटीरोमियो टीम थाना भरतकूप द्वारा बुुइया बाई इंटर कॉलेज भारतपुर में तथा थाना मारकुण्डी पुलिस टीम द्वारा दादू भाई इण्टर कॉलेज मारकुण्डी में यातायात जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में यातायात माह नवम्बर के क्रम में सभी को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी एवं पालन करने के लिए बताया। सभी को अपने परिजन से यातायात नियमो का पालन करने के लिए बताए एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने के लिए किया गया। वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करे, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाए, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद अपना ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाये। साइकिल व वाहन से स्कूल आते समय हमेशा अपने बायीं ओर चले एवं सावधीनपूर्वक वाहन चलाए। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे -1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 102 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर, 108 एंबुलेंस सेवा हेल्पलाइन नंबर, 112 पुलिस आपातकालीन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर तथा थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओ को सुना गया तथा उन्हें सशक्त होने के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं सोशल साइट्स का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने के लिए बताया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट