उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: कृषि विभाग के सभागार में बुधवार को यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन चित्रकूट इकाई की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध सर्वसम्मति से गठन किया गया है। जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित बाँदा मंडल से संगठन के क्षेत्रीय मंत्री जेपी श्रीवास्तव और झांसी मंडल के संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह ने नव गठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नए पदाधिकारियों में गुलाब सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह महामंत्री के पद पर नियुक्त हुए। इसी प्रकार आकाशमणि त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, आशीष वर्मा कोषाध्यक्ष, राजकिशोर सिंह संगठन मंत्री तथा नितिन कुमार संयुक्त महामंत्री चुने गए। मिनिस्ट्रियल संवर्ग के सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। नवगठित कार्यकारिणी द्वारा उप कृषि निदेशक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से संगठन का संरक्षक नामित किया गया। निर्वाचन अधिकारी जेपी श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को कृषि सभागार में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सभी के सहयोग से कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया। नए पदाधिकारियों ने यह संकल्प जताया कि आने वाले दिनों में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और पूर्व पदाधिकारियों के अनुभव के आधार पर संगठन की मजबूती से जुड़े सभी मुद्दों को राज्य सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार, दयाशंकर, अमर सिंह, राघवेंद्र सिंह, नवनीत कुमार, सुरभि अवस्थी, पुष्पा मौर्य, आशीष सोनी व मिनिस्ट्रियल संवर्ग के सभी कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.