उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) मानिकपुर, चित्रकूट: तहसील बार एसोसिएशन के बुधवार को हुए चुनाव में रमेश चंद्र शुक्ल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) पद पर नारायण सिंह पटेल व कोणिका तिवारी को 20-20 मत मिले। इस पर दोनों अधिवक्ताओं का कार्यकाल छह-छह माह का तय किया गया।
तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के चुनाव की गहमागहमी रही। 40 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी प्रेम नरायन यादव व सहायक निर्वाचन अधिकारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने सभी अधिवक्ताओं के मध्य मतों की गणना की। अध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र शुक्ल 24 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वी संतोष गुप्ता को 16 मत मिले। महासचिव पद पर संजीव द्विवेदी ने 22 मत पाकर विजय पाई। अखिलेश्वर सिंह ने 18 मत प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार 26 वोट पाकर विजयी रहे। दूसरे नंबर पर आए संजय यादव ने 14 मत पाए। उपाध्यक्ष पद पर सुंदर लाल पांडेय निर्विरोध चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार द्विवेदी का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ। संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए अवध किशोर त्रिपाठी, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी जय प्रकाश द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रकाशन एवं प्रवक्ता पद के लिए पंकज सिंह पटेल का निर्विरोध चयन किया गया।
इस मौके पर अधिवक्ता जितेन्द्र मोहन शुक्ल समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.