उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का हृदय गति रुक जाने से रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सगवारा में गमगीन माहौल में हुआ। आसपास के कई गांवों के लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के सगवारा गांव निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी लाला सिंह बघेल उर्फ शिवबहादुर (78) का शनिवार की रात्रि हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके जेष्ठ पुत्र पूर्व प्रधान राकेश सिंह ने मुखाग्नि दी और बताया कि वह खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपात काल का विरोध कर आंदोलन किया था। इमरजेंसी के दौरान मीसा डीआईआर के तहत उनको जेल भेज दिया गया था। शनिवार की रात उन्हें अटैक पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी मालती देवी, पुत्र राकेश सिंह, सुरेश सिंह व दुर्गेश सिंह को छोंड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पर सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, महामंत्री आलोक पांडेय, सीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चैहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख रुद्र देव सिंह ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है, वहीं लोकतंत्र सेनानी के देहावसान पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह, महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द रघुवंशी, आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, कुणाल प्रताप सिंह सरकार, अम्बुज सिंह, शांतनु सिंह, शक्ति सिंह सेंगर, सर्वजीत सिंह, मुन्नालाल हाड़ा, विनोद कुमार सिंह, कुशल सिंह सहित क्षत्रिय समाज एवं आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.