*बृजेश सिंह बने मऊ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष* 

उत्तर प्रदेश दैनिक कर्मभूमि मऊ,चित्रकूट। अधिवक्ता संघ मऊ का चुनाव मुगलवार को सम्पन्न हुआ। अधिवक्ता संघ मऊ बृजेश सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा शेष सभी पदों के पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।

अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर कुंवर बृजेश सिंह तथा इंद्रनारायण मिश्र ने चुनाव लडा। अध्यक्ष पद के लिए कुल 89 मत पड़े। जिसमें 57 मत बृजेश सिंह को तथा 31 मत इंद्र नारायण मिश्र को प्राप्त हुए, एक मत अवैध हो गया। इस प्रकार 26 मतों से बृजेश सिंह विजई घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय बृजेश कुमार यादव, महामंत्री शिव सेवक सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन दरबारी लाल, संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार यादव, वरिष्ठ सदस्य शिव गणेश पांडेय, सोमेश त्रिपाठी बृजभूषण द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह ओवेद मोहम्मद को निर्विरोध चुना गया।

इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष के बडे भाई भाजपा नेता हरिकेष बहादुर सिंह एवं युवा अधिवक्ता अमन सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट