उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) मानिकपुर, चित्रकूट: ठंड के दस्तक देते ही स्वयं सेवियों व राजनैतिक दलों से जुड़े लोग दरियादिली में जुट गए है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजीव द्विवेदी ने छह सैकड़ा गरीबो को कंबल वितरण किया।
बतादे की ठंड और हवाओ के चलते आमजन मानस ठिठुर रहा है। तीन दिनों से पाठा क्षेत्र में सूर्य की रोशनी नही निकली। जिससे लोग ज्यादातर घरो में कैद है, वही लोग बाहर निकलते है जिनके आवश्यक काम है। ठंड को देखते हुए कस्बे के भाजपा नेता ने अपने निज निवास रेलवे स्टेशन के समीप शास्त्री नगर में मंगलवार को कस्वे के विभिन्न वार्डो में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे गरीब, लाचार, बेसहारा, मजलूम, अनाथ, दिव्यांगों को हर वर्षो की भाँति ठंड से बचाव को देखते हुए ऊनी कम्बलों का वितरण किया। कम्बल पाकर गरीबो के चेहरों में मुस्कान नजर आ रही थी। राजीव द्विवेदी ने बताया कि अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हर वर्ष एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। गरीबो की सेवा से आत्मानन्द मिलता है। कम्बल वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा, राजीव त्रिपाठी रसिन, मंडल अध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह, दीपक उपाध्याय, अभिलाष जायसवाल, ऊषा देवी पूर्व चेयरमैन, शारदा प्रसाद पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.