– अभियुक्त के कब्जे से 45000 रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश दैनिक कर्मभूमि चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चैकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा बियर की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त उमेश पटेल पुत्र राजकुमार निवासी खपटिहा थाना भरतकूप को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गए 45000 रूपये बरामद किये गए।
उल्लेखनीय हैं कि संजय कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी बंधवा थाना जाफर गंज जनपद फतेहपुर हाल पता सेल्समैन बीयर की दुकान बेड़ी पुलिया सीतापुर द्वारा बेड़ी पुलिया स्थित सरकारी बियर की दुकान में 22-23 जनवरी की रात्रि में चोरी करने एवं टीवी तोड़फोड़ करने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कर्वी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने चैकी प्रभारी सीतापुर को घटना के शीघ्र खुलासा एवं गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिये गये थे। चैकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उमेश पटेल पुत्र राजकुमार निवासी खपटिहा थाना भरतकूप को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गए 45000 रूपये बरामद किये गए। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमों में बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी अनुज यादव, मंगला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.