हनुमान मन्दिर को हटाने की नोटिस पर जताया विरोध 

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। बांदा के सहायक मंडल इंजीनियर रेलवे द्वारा चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन परिसर में बने हनुमान मन्दिर को हटाने की नोटिस जारी की गई है। इसे लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने आपत्ति जाहिर की है।

चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में 50 वर्ष से अधिक समय से स्थापित हनुमान मन्दिर को हटाने के लिए रेलवे के सहायक मण्डल इंजीनियर ने नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि रेलवे स्टेशन परिसर में बने धार्मिक ठांचे को 15 दिनों के अन्दर हटा दिया जाए अन्यथा रेल प्रशासन द्वारा इसे हटा दिया जाएगा। जबकि मन्दिर के श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां वह लोग तीन पीढ़ियों से पूजा-अर्चना करते चले आ रहे हैं। ऐसे में मन्दिर नहीं हटाया जाना चाहिए। इस सम्बन्ध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के पदाधिकारी छेदीलाल गौतम और शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में बना मन्दिर लोागों की आस्था का केन्द्र है। इसे नहीं हटाया जाना चाहिए। वह इस सम्बन्ध में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। साथ ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट