*एक वांछित व एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 01 वांछित व 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।

प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 62/22 धारा 452/376डी/324/506 भादवि के वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्वर्गी शारदा सिंह निवासी तरांव थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

उ0नि0 अनिल कुमार गुप्ता थाना सरधुवा तथा उनकी टीम द्वारा एसटी नं0 2175/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना राजापुर के वारण्टी अभियुक्त हरि शंकर पुत्र नर्मदा प्रसाद चौबे ग्राम हसता थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट