*जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक डीएम ने सुनी समस्याएं*

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के मन्सानुरूप व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करे। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस माह की आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेष में चित्रकूट जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के बधाई दी है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक कर्वी रामजन्म यादव उपस्थित रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

जनपद चित्रकूट