यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देकर किया जागरूक
उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात राजकमल के पर्यवेक्षण में टीएसआई योगेश कुमार यादव के नेृत्तव में यातायात पुलिस ने नो एंट्री पॉइंट पर दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड सवारी, ओवरस्पीड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की चेकिंग की गयी। टीएसआई योगेश कुमार यादव ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेडफोन या मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए बताया गया। चेकिंग के दौरान मालवाहक वाहन को भी चेक किया गया। ट्रैक्टर चालकों को कृषि कार्य के लिए वाहन उपयोग किए जाने के लिए बताया गया। वाहन चालकों को 3 सवारी, ओवर स्पीड एवं बिना हेलमेट वाहन न चलाने के लिए बताया गया। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, हेमलेट, सीट बेल्ट लगाने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बताया गया। वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए बताया गया। ट्रक चालकों को ओवरस्पीड वाहन न चलाने के लिए सख्त हिदायत दी गयी। वाहन चेकिंग के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, 3 सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड वाहनों का पेण्डिंग ई-चालान किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.