पीएम मोदी ने दुनियाभर में बढाया है भारत का मान – निशंक 

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट ब्यूरो। भाजपा द्वारा महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबुद्धजन सम्मेलन में चिकित्सक, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक और युवाओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता की।

सम्मेलन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से गरीबों और महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। कृषि और कृषक कल्याण के लिए ऐतिहासिक स्तर पर मोदी सरकार ने काम किया। 2014 के पूर्व हम हर रोज एक नया घोटाला सुनते थे। दुनियाभर में देश का माथा शर्म से झुकता था। 2014 के बाद दुनियाभर में भारत का मान बढा है। हमने वसुधैव कुटुंबकम की बात की है। हमने माता भूमि पुत्रोहम पृथ्विया की बात की है। यह भारत का ही भाव हो सकता है। हमें गर्व है कि हम भारतवासी हैं। कांग्रेस करप्शन की मास्टर है, सपा परिवारवाद के पोषण के लिए है, बसपा जातिवाद के लिए है, भाजपा विकास, गरीब कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत में रामराज्य की संकल्पना साकार रूप धारण कर रही है। कोरोनाकाल में 80 करोड को मुफ्त राशन, महिला को चूल्हे के धुएं व खुले मे शौच से मुक्ति, सर पर पक्की छत, बिजली का उजाला, आयुष्मान से मुफ्त इलाज यह रामराज्य की संकल्पना का साकार रूप ही तो है। पहले खाता खोलने के लिए गारण्टर लगता था और करोड़ों गरीब बैंको में खाते नहीं खोल पा रहे थे। पीएम मोदी ने गरीबों के जनधन खाते खुलवाकर और वंचितों को आर्थिक गतिविधियों में सहभागी बनाकर रामराज्य की संकल्पना को ही साकार रूप दिया है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शीर्ष पर सिर्फ भाजपा ही पहुंचा सकती है। सम्मेलन के संयोजक डॉ रणवीर सिंह चैहान तथा सह संयोजक डॉ ममता मिश्रा रही।

इस मौके पर शिक्षक विधान परिषद सदस्य डॉ बाबूलाल तिवारी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी नरेंद्र कश्यप, राज्य जल-शक्ति मंत्री रामकेश निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी देवेश कोरी, सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममणी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा सुनील पटेल, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल तथा जिलाध्यक्ष बांदा संजय सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, अरविन्द मिश्रा, आलोक पाण्डेय, देव त्रिपाठी, नरेंद्र गुप्ता, शशिकांत, हीरो मिश्रा, आशीष पाडेय, अखिलेश रैकवार, अश्विनी अवस्थी, राघव अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह, आनंद त्रिपाठी, आन्नद पटेल, मनोज तिवारी, राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, पंकज अग्रवाल, रामेन्द्र गौतम आदि मोजूद रहे।

रिपोर्ट अश्वनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट