कांवड़ यात्रा को देखते हुए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को लखनऊ में भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे : दैनिक कर्म भूमि 

उत्तरप्रदेश/दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने अधिसूचना जारी करते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया है कि सावन महीने के आठों सोमवार को भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन रहेगा। सावन महीने में श्रद्धालुओं द्वारा लोधेश्वर महादेव मंदिर बाराबंकी में कांवड़ यात्रा ले जायी जाती है, जिसके कारण इस रास्ते पर कांवड़ियों की बहुत भीड़ रहती है तथा बाराबंकी से लोधेश्वर महादेव मंदिर रास्ता भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है। जिसके कारण लखनऊ में भी भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध कर दिया जाता है। सभी भारी वाहन सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, किसान पथ तथा अपरिहार्य स्थिति में शहीद पथ का प्रयोग कर सकते हैं।

 

रिपोर्ट: प्रदेश हेड राजेन्द्र पाण्डेय लखनऊ उत्तरप्रदेश