*जन कल्याण व समाज में शांति के लिए किया रुद्राभिषेक*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

टांडा अम्बेडकर नगर सावन माह में भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक के विशेष महत्व के मद्देनजर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के आवास पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कपिल देव वर्मा ने कहा कि श्रावण मास में पूरे विश्व के कल्याण के लिए रूद्र पूजा व रुद्राभिषेक करना अति फलदायी होता है। रूद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है, जिसका अनुसरण युगों-युगों से किया जा रहा है। सावन में शिवस्तुति का एक विशेष महत्व है। सावन का पूरा महीना शिव का है। इस समय भगवान शिव की रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक करने और उसमें शामिल होने मात्र से सभी कष्टों का निवारण होता है। कार्यक्रम प्रसाद ग्रहण के साथ संपन्न हुआ। मौके भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, बाल्मिक उपाध्याय, मोनू सिंह, लीलावती बर्मा, गयादीन सिंह भारती, ईश्वर चंद मौर्य, राम प्रकाश वर्मा, राम भारत वर्मा आदि ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर