राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं विकास प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रथम चरण में जनपद स्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन तक्षशिला एकेडमी रूट जौहरडीह अकबरपुर में 12 अगस्त को किया जाएगा। जिला समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि इस कार्यशाला में जनपद के सभी बोर्डो के विज्ञान शिक्षक को “स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितन्त्र को समझना” मुख्य विषय पर लघु शोधपत्र तैयार की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की प्रतिभागिता के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.