खबर का हुआ असर रायबरेली से बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि /रायबरेली के तहसील लालगंज दिनांक 30/09/2023 को जिलाधिकारी रायबरेली महोदय को एक शिकायत

प्राथमिक विद्यालय चांदा लालगंज के निर्माण में मानक विहीनता किए जाने के सम्बन्ध में अध्यक्ष लालगंज भाo कि o यू o डॉ योगेन्द्र सिंह द्वारा जाँच करवाए जाने हेतु लिखा था जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक जाँच टीम आज दिनांक 04/10/2023 को भेजी गई जिसमें मुख्य अधिकारी अवर अभियंता लघु सिचाई श्री सतीश चन्द्र ओझा जी द्वारा जाँच की गई जिसमें मैटेरियल सैम्पल लिए गए जिसमें 6ईट,880ग्राम जुड़ाई मसाला,716ग्राम D.P. C मसाला, एवं 933ग्राम R. C. C मसाला अपने

साथ जाँच हेतु लेकर गए और कहा कि जाँच पूर्ण होने तक कार्य रोक दिया गया मौके पर डॉ योगेन्द्र सिंहअध्यक्ष, विकास गुप्ता महासचिव एवं पूर्व सभासद लालगंज, हरिओम बाजपेई जी अध्यक्ष न्याय पंचायत ऐहार प्रधान चांदा रणविजय सिंह,अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष तहसील,संतराम यादव उपाध्यक्ष, आदि अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे/

रिपोर्ट क्राइम संवाददाता आलोक मौर्य लालगंज रायबरेली