राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव नजदीक आते देख अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सोमवार को प्रदेश की जनपदों के क्षेत्र और जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दिया है।जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी को अंबेडकर नगर जनपद,निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी को अयोध्या जनपद और जिला प्रभारी रहे भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह को अयोध्या महानगर का प्रभारी बनाया गया है।
उपरोक्त नेताओं को जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा के कुशल संगठनकर्ता प्रभारी के रूप में लोक सभा चुनाव में अयोध्या लोक सभा सीट को पुनः भाजपा की झोली में भारी बहुमत से कमल खिला कर डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनके सांगठनिक अनुभवों से जनपद का संगठन और मजबूत होगा।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ही देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिला रही है।देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा पर ही है।जिसे जनता आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बना कर प्रमाणित कर देगी।
उपरोक्त नेताओं को प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व भाजपा विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह,अनिल वर्मा मौसम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाक्टर राना वीर सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.