विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का विंध्याचल मण्डल दौरा संपन्न।
उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) मिर्जापुर प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित टीम द्वारा विंध्याचल मण्डल में मण्डल प्रभारी के नाम के प्रस्ताव के लिए अहम बैठक संपन्न। प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सिंह प्रधान, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि के नेतृत्व में मिर्जापुर जिला सह प्रभारी डॉक्टर प्रभास सिंह के अध्यक्षता में उनके आवास पर मिर्जापुर जिला महामंत्री अनुपमा सेठ के संचालन में उक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से डॉक्टर प्रभास सिंह को विंध्याचल मण्डल प्रभारी चुना गया एवम् तमाम संगठनात्मक चर्चाओं का दौर चला। उक्त अवसर को विंध्याचल सह मण्डल प्रभारी अरुण द्विवेदी, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद सिंह, मिर्जापुर अतिरिक्त प्रभार बाल गोविंद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पवन गिरि, जिला संगठन मंत्री श्याम गिरि, चुनार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सेठ, नारायनपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार, समाजसेवी रितेश श्रीवास्तव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हरपल हर कदम पर👆👆👆
You must be logged in to post a comment.