उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) मिर्जापुर जिले के नारायनपुर ब्लॉक निवासी डॉक्टर विनोद सिंह पटेल को विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें काशी सह संभाग प्रभारी बनाया है, महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि, विंध्याचल मण्डल प्रभारी डॉक्टर प्रभाष सिंह समेत पूरे प्रदेश से बधाईयां मिलीं, डॉक्टर विनोद सिंह ने इस नए दायित्व के लिए सबको धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने संगठन को भरोसा दिलाया कि वे संगठन के उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर जिला मंत्री से शुरू हुई सफर आज काशी सह संभाग प्रभारी तक पहुंचना इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि संगठन हिंदुत्व के प्रति जिम्मेदार लोगों को दायित्व देता है, मेरे योगदान को समझने के लिए प्रदेश नेतृत्व को आभार
रिपोर्ट जिला प्रभारी दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हरपल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 1923 5535👆👆👆
You must be logged in to post a comment.