सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता एवं सहभोज एवं संगठन विस्तार संपन्न।

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) प्रयागराज विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आशुतोष त्रिपाठी के लिए प्रयागराज के बभनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय और बतौर विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सिंह प्रधान, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि, काशी सह संभाग प्रभारी डॉक्टर विनोद सिंह, विंध्याचल मण्डल प्रभारी डॉक्टर प्रभाष सिंह, विंध्याचल सह मण्डल प्रभारी अरुण द्विवेदी आदि उपस्थित रहें, कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन प्रयागराज मण्डल प्रभारी नीरज द्विवेदी एवं अध्यक्षता यमुनापार जिलाध्यक्ष सेवालाल पटेल द्वारा किया गया। सबसे पहले प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय की स्वर्गीय माता जी के आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट के मौन व्रत से सामूहिक प्रार्थना किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि के माल्यार्पण से शुरू हुआ स्वागत सभी अतिथियों के साथ आशुतोष त्रिपाठी को प्रयागराज और विंध्याचल की टीम ने तलवार, अंग वस्त्र, गदा, फरसा आदि देकर सम्मानित किया।उक्त अवसर पर प्रयागराज जिला प्रभारी अजय मिश्र, जिलाध्यक्ष गंगापार सनी विश्वकर्मा एवं जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सुनील बल्ली, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी अरविंद प्रताप सिंह, जिला प्रभारी कौशांबी विनय मिश्रा, जिला प्रभारी जमुनापार गंगा प्रसाद मिश्रा, अयोध्या से उमेश मिश्रा उपस्थित रहें। रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों में कृष्ण कुमार तिवारी, ब्लास्टर पाण्डेय, शिवमोहन तिवारी, लालचंद, अशोक अग्रहरि, अजय गुप्ता, ननकउ शर्मा, मनोज गौतम, सुनील सोनकर आदि सम्मानित हुए, असहाय महिला मालती देवी, प्रेम कुमारी, सावित्री देवी, जय ललिता, कल्पना, नेहा आदि को कंबल देकर सम्मानित किया गया, अयोध्या की गायिका पूर्णिमा सिंह द्वारा अपने टीम के साथ चार चांद लगा दिया गया। रमाशंकर तिवारी, भैयन दुबे, डॉ श्याम मनोहर चतुर्वेदी, महेश पाण्डेय, पंकज तिवारी, सत्यम दुबे, रमाशंकर तिवारी, दिनेश पाण्डेय, ब्रह्मा द्विवेदी, अवधेश द्विवेदी, भोला दुबे, अनुपम पांडे, शुभम गिरी, मोहित पाल, दिनेश भारती, उज्ज्वल दुबे, सुधाकर पाण्डेय, रितेश अग्रहरि, कल्लू अग्रहरि, नागेन्द्र, बुल्ले मिश्रा, प्रेमशंकर, आसाराम, केशव प्रसाद द्विवेदी आदि उपस्थित रहें। उक्त अवसर पर संगठन विस्तार में दीना नियोगी को महानगर मंत्री, हरिकेश शुक्ला जिला अध्यक्ष प्रयागराज, अरुण कुमार को जिला उपाध्यक्ष गंगापार, राजपति मिश्रा को जिला सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि के सानिध्य में सभी ने एक स्वर में हिंदुत्व के लिए जीवन जीने का शपथ लिया, सहभोज के बाद कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा समापन की घोषणा की गई।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे प्रयागराज उत्तर प्रदेश भारत

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 52 92 20 26 99 1923 5535👆👆👆