उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी रोहिलखंड बरेली उत्तरप्रदेश में अंतर विश्व विद्यालयी ग्रेपलिंग महिला-पुरुष स्पर्धा 17 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी। जिसमें देशभर से लगभग 200 यूनिवर्सिटियों के लगभग 800 महिला-पुरुष खिलाड़ी विभिन्न भारवर्गों में भाग लेंगे। अंतर विश्वविद्यालयी ग्रेपलिंग , ग्रेपलिंग गी प्रतियोगिता के लिए शहर के सुनील चतुर्वेदी, दुर्गेश्वर को मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है। बता दें सुनील चतुर्वेदी को पांचवीं बार अंतर विश्वविद्यालय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक नियुक्त किए गया हैं। प्रतियोगिता में एकमात्र UWW से मान्यता प्राप्त भारतीय ग्रेपलिंग संघ तकनीकी सहयोग देता रहा है। विदित हो कि ग्रेपलिंग खेल प्राचीन महाभारत का मल्ल युद्ध का परिष्कृत रूप है, जिसे भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा 2018 से अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा में शामिल किया गया है। वहीं सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता की भांति उक्त प्रतियोगिता में भी निष्पक्ष व पारदर्शी निर्णय देने के लिए वो प्रतिबद्ध रहेंगे।शहर के सुनील चतुर्वेदी व दुर्गेश्वर श्रीवास्तव के चयन होने पर ग्रेपलिंग कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव, यू पी ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान , सचिव रविकांत मिश्रा, अंतराष्ट्रीय निर्णायक मुल्तान सिंह, संजय पंवार ने शुभकामनाएं दी है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.