नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली मे के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे –

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) रायबरेली,लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी सीधे सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली के लिए रवाना हुए सबसे पहले बछरावां कस्बे में उनका काफिला रुक जहां सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया राहुल गांधी ने गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं से उनका हाल जाना और उसके बाद कुंदनगंज के लिए काफिला रवाना हुआ जहां विशाखा फैक्ट्री मैं 2 मेगावाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया साथ ही EV रिचार्जिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया यही नहीं राहुल गांधी ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों से इसके बारे में जानकारी मिली कर्मचारी और अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद राहुल गांधी रायबरेली शहर के लिए रवाना हो गए रायबरेली में दिशा की बैठक में भाग लिया कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उसके उपरांत मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री लालगंज पहुंचे रेल कोच फैक्ट्री के उत्पादन व रेल

पहिया कारखाना का निरीक्षण किया उसके उपरांत डलमऊ में बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत किया जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया वह उनकी समस्याओं को सुना व आभार व्यक्त किया बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत कड़ी है।आपके हर संघर्ष मे साथ हु। सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने राहुल गांधी व अमेठी सांसद के यल शर्मा का जोरदार स्वागत किया और राहुल गांधी को भेंट में उनकी बचपन की फोटो जिसमे इंदिरा गांधी के साथ बिताए पल राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ का चित्र भेट किया। कार्यक्रम में लालगंज ब्लॉक सरेनी ब्लॉक डलमऊ ब्लॉक के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर सुरेंदर शर्मा,जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी संतोष त्रिवेदी सुशील पासी,संजीव कुमार राजकुमार बाजपेई आकर्षक द्विवेदी पदमधर सिंह अध्यक्ष सरिता गुप्ता दीपेंद्र गुप्ता निर्मला शुक्लाडलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह लालगंज ब्लॉक अध्यक्षकामता गौड़,सरेनी ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंहआदि जिले के पदाधिकारियों ने शिरकत किया।इस अवसर पे सरेनी,लालगंज, डलमऊ व सुदूर से आये सभी कार्यकर्ताओं का सुधा द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन संतोष त्रिवेदी ने किया।

 

 

 

रिपोर्ट जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻

Leave a Reply