शरद तिवारी बने यूटा के जिलाध्यक्ष और स्वप्निल वर्मा महामंत्री

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।यूनाइटेड टीचर्स एसोसियेशन उप्र (यूटा) के कानपुर इकाई के जिलाध्यक्ष शरद तिवारी व महामंली स्वप्निल वर्मा बनाये गये हैं। दोनों शिक्षक घाटमपुर ब्लाक के विद्यालयों में नियुक्त है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उप्र कानपुर इकाई में प्रदेश संगठन के द्वारा घाटमपुर ब्लाक के गांव उच्च प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के शिक्षक शरद तिवारी को जिलाध्यक्ष कानपुर नगर तथा इसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय समुही खास के शिक्षक स्वप्निल वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनके हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील रहेगा और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हर स्तर पर करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।महामंली स्वप्निल वर्मा ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा और शिक्षकों के हितों के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर