अशोक कुमार अग्रवाल नगर महामंत्री नगर कार्यकारिणी में नवीन अग्रवाल अध्यक्ष, रविंद्र गौतम महामंत्री बनाये गये

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा : नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक ओ पी एकैडमी बीएसए रोड पर आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता विनोद दीक्षित ने की एवं संचालन नेत्रपाल सिंह ने किया । बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा हमारा लक्ष्य प्रत्येक बोर्ड में अपने संगठन को खड़ा करना है जिसमें व्यापारियों को जोड़ा जा रहा है आज इसी क्रम में द्वारकापुरी क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक के द्वारा आज संगठन की कार्यकारिणी बनाई गई है । नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग ने कहा व्यापारी के हित में हमारा संगठन काम कर रहा है । आज यहां पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है इस क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार किसी व्यापार संगठन का गठन हुआ है । नगर उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने कहा स्थानीय स्तर पर संगठन का विस्तार हुआ है उन्होंने सभी पदाधिकारी को दी बधाई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनोद दीक्षित ने कहा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का हम धन्यवाद करते हैं कि यहां पर आकर उन्होंने व्यापारियों के हित में आज संगठन का विस्तार किया है उसके लिए सभी स्थानीय व्यापारियों के साथ नगर पदाधिकारी को इसका श्रेय जाता है । नगर अध्यक्ष सुनील सुनील अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नगर महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल के साथ बीएसए क्षेत्र की नई कार्यकारिणी में संरक्षक दिनेश चौधरी, संरक्षक अशोक अग्रवाल, संरक्षण सोनू यादव , नवीन अग्रवाल अध्यक्ष , महामंत्री रविन्द्र गौतम, मंत्री हेमंत अग्रवाल, 11 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए । बैठक में विकास जिंदल , लोकेश तायल , जगदीश प्रसाद गोला, मनोज कुमार लोधी, निर्दोष सोनी, हितेश अग्रवाल, संजय शर्मा, विपुल , कपिल अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, ऋषभ कुमार शर्मा, बांके बिहारी गुप्ता, विनीत अग्रवाल, निलेश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, हिरदेश , आदि मुख्य रूप से हुए शामिल । फ़ोटो परिचय : मथुरा बीएसए क्षेत्र की नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा