उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) रायबरेली के -लालगंज सूबे के एक गेस्ट हाउस मे संविधान बचायो सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ ।जिसमें सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सुधा द्विवेदी जी ने अपने व्यक्तव्य पे कहा कि

भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ ही संविधान को बदलने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस इस मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सुधा द्विवेदी ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। संविधान से ही लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा किन्तु सरकार संविधान को बदलने

की कोशिश में लगी है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस षड़यंत्र का लगातार विरोध करते हुए देश की जनता की आकांक्षा के अनुरूप भाजपा को हटाकर कांग्रेस को लाने की पहल कर रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलितों, पिछड़ों व किसानों का हक छीनने की मंशा से काम कर रही है।इस कार्यक्रम मे जिला कमेटी के उपाध्यक्ष विजयशंकर अग्निहोत्री जी, उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला जी,प्रदेश सचिव पद्मधर सिंह जी,सचिव संतोष त्रिवेदी जी,सचिव आकर्षण द्विवेदी जी,अशोक सिंह जी,राघवेंद्र सिंह पंकज जी,जितेंद्र द्विवेदी जी,कमल चौहान जी,अतुल शर्मा जी,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता जी,ब्लॉक अध्यक्ष कमाता गौड़ जी,गिरीश सिंह जी,विनोद सिंह जी सहित पदाधिकारी ,बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं तीनों ब्लॉक के सारे पदाधिकारी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट जिला क्राइम संवाददाता श्री चंद्र वाजपेई रायबरेली उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052922026 9919235535👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.