उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अटल फाउंडेशन जो समग्र विकास और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है ने अपना स्थापना दिवस का जश्न नई दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित अटल भूषण के 5 वे संस्करण के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में मंत्री रहे उनके परम मित्र श्री सत्यनारायण जाटिया जी विशिष्ट अतिथि श्री श्याम जाजू जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता की महामंडलेश्वर श्री राजेश ओझा जी ने की।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों के 38 विशिष्ट व्यक्तियों को उनके समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मथुरा जनपद से राष्ट्रीय अटल पुरस्कार हेतु डाक्टर प्रतिभा शर्मा सदस्य स्थाई लोक अदालत को चुना गया। प्रतिभा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री संग्रहालय में यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह केवल पुरस्कार नहीं बल्कि यह एक जिम्मेदारी भी है कि हम अटल जी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाएं । प्रतिभा शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। वर्तमान में प्रतिभा शर्मा स्थाई लोक अदालत में कार्यरत हैं और उनके द्वारा निर्णय स्वयं हाथ से लिखे जा रहे हैं इस डिजिटल युग में उनके द्वारा किए जा रहे इस कार्य हेतु राष्ट्रीय अटल पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रतिभा शर्मा ने बताया कि हमारे विभाग के स्टेनो सेवा निवृत हो गए हैं और अभी दूसरे स्टेनो की नियुक्ति नहीं हुई है इसके चलते वादकारियों के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता और न ही न्याय को विलंबित किया जाना चाहिए इसलिए उन्होंने स्वयं हाथ से निर्णय लिखना शुरू कर दिया। अब तक लगभग 80 निर्णय लिखे जा चुके हैं। उनके इस कार्य की सभी ने बहुत ही सराहना की। इस सफलतम कार्यक्रम को आयोजित किया श्री मनोज सिंह जी ने।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.