संतोष गहमरी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया याद, बच्चों को दी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी ने शास्त्री नगर कार्यालय पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उन्होंने उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन और योगदान को याद किया।गहमरी ने कहा कि डॉ. प्रसाद स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष और देश के पहले राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सिवान में हुआ था। 1950 से 1962 तक वे दो बार देश के राष्ट्रपति रहे। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का प्रतीक था। 28 फरवरी 1963 को उन्होंने पटना के सदाकत आश्रम में अंतिम सांस ली।इस अवसर पर बच्चों को कापी, किताब और टी-शर्ट वितरित किए गए। गहमरी ने बच्चों से कहा कि हमें ऐसे महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर