उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में मकरॉबर्टगंज में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर होली के त्यौहार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कर्मचारियों और पेंशनर्स का वेतन समय पर जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।बैठक में चर्चा की गई कि कर्मचारियों और पेंशनर्स ने होली से पहले वेतन न मिलने के कारण असंतोष व्यक्त किया था,लेकिन अब यह पीड़ा खुशी में बदल गई है। बैठक का संचालन जिला मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह ने किया।साथ ही संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति के मंडल संयोजक इंजीनियर ए एन द्विवेदी ने सरकार द्वारा होली पर पेंशन समय पर जारी करने की प्रशंसा की।राजा भरत अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन और पेंशन जारी होना कर्मचारियों के मनोबल और उत्साह को बढ़ाने वाला कदम है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर की यह पहल कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच स्वागत योग्य मानी गई।बैठक में प्रमुख रूप से मंडलीय मंत्री अजय कुमार द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव,संघर्ष समिति चेयरमैन सहाब सरताज, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी,संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष परवेज़ आलम,वेद प्रकाश, शैलेंद्र कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.