*टाण्डा के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेंद्र मांझी की निर्मम हत्या*

*टाण्डा के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेंद्र मांझी की निर्मम हत्या*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर। जनपद के टाण्डा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब फर्नीचर व्यवसायी एवं समाजसेवी सुरेंद्र मांझी का शव टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के जनार्दनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

मृतक सुरेंद्र मांझी, टाण्डा के छज्जापुर निवासी थे तथा स्थानीय स्तर पर एक बड़े फर्नीचर व्यवसायी और समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। वह भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद अभय मांझी तथा पप्पू मांझी के बड़े भाई हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा उनकी हत्या कर शव को जनार्दनपुर क्षेत्र में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बन गया।