सपा नेता आलोक त्रिपाठी ने स्वामी अविमुक्तेश्वर नन्द सरस्वती का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

सपा नेता आलोक त्रिपाठी ने स्वामी अविमुक्तेश्वर नन्द सरस्वती का किया स्वागत

जौनपुर(सिरकोनी)

शंकराचार्य
स्वामी अविमुक्तेश्वर नन्द
सरस्वती जी शनिवार को जौनपुर के सिरकोनी बाजार पहुंचने पर सपा नेता आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके आगमन की प्रतिक्षा कर रहे भक्तों ने बड़ी संख्या में उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए जयघोष किया।
भक्त अविमुक्तेश्वर नन्द शंकराचार्य के नाम जयकारा लगाने लगे। इस जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। शंकराचार्य जैसे ही जमदग्नि की पावन भूमि पर चरण रखे भक्त उनके दर्शन के लिए दौड़ पड़े। सपा नेता आलोक त्रिपाठी ने सबसे पहले उनको माला पहनाया व अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद लिया समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर उनका स्वागत किया।