चालक के द्वारा मोबाइल पर बात करते समय विद्युत पोल से टकराई स्कूल बस

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा प्रदेश में स्कूल बस हादसा के बाद भी जिला प्रशासन नहीं ले रहा है सबक आज सरस्वती शिशु मंदिर की बस छुट्टी के बाद रेलवे कॉलोनी मथुरा में बच्चों को छोड़ने जब आ रही थी तो रास्ते में बस चालक के द्वारा मोबाइल पर बात करते समय गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी विद्युत पोल से टकरा गई गनीमत रही कि विद्युत पोल टूटा नहीं नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा । क्योंकि विधुत पोल करेंट आ रहा था । हादसे के बाद एक बच्चे को मामूली चोट आई दूसरे वाहन से बच्चों को घर जाने की व्यवस्था की गई । घटना की सूचना पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने गंभीरता से लेते हुए जिले के आला अधिकारियों से बात करने के बाद मथुरा में इस तरह की घटना की पुनर्वती ना हो इसके लिए जिला प्रशासन करें कोई ठोस कार्रवाई अन्यथा शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट, क्योंकि लगातार एक के बाद एक घटनाएं को रही हैं । घटना करने वाले स्कूल बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस किया जाए निरस्त । घटना के बाद जिलाधिकारी बुलाए सड़क सुरक्षा समीक्षा की आवश्यक बैठक ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा