उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय रक्षक पार्टी (बीआरपी) ने पीरोड स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित कर आम जनता से संवाद स्थापित किया और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया और उनके व्यावहारिक व स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केवल समस्याएं उठाने से बदलाव संभव नहीं है,बल्कि इसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया। पार्टी ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज को इस कुरीति से मुक्त कराने में सहयोग करें।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जनसेवा, सुरक्षा और सामाजिक समरसता को आधार बनाकर पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।बैठक में संरक्षक पंडित सुशील कुमार मिश्रा,राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरव शास्त्री,महासचिव अमित शुक्ला,कोषाध्यक्ष दीपा मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.