उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को जलती बस से 38 बच्चों को सुरक्षित निकालने पर उनकी बहादुरी के लिए उनको किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा, बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर के द्वारा सम्मान समारोह होटल निविशिका इन होटल में आयोजित किया गया । सम्मान समारोह में दिनांक 18/03/2026 को बरेली-जयपुर एक्सप्रेस वे, जनपद मथुरा पर अद्वितीय साहस, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने जलती हुई स्कूल बस से 38 मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके जीवन की रक्षा की। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
यह साहसिक एवं मानवता से परिपूर्ण कार्य समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिस पर हम सभी को गर्व है।
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सत्येंद्र सिंह को फूलमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आपके इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए आपको सम्मानित करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।”
उन्होंने सत्येंद्र सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर ऐसे ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी बने रहें।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला की प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव ने कहा कि सत्येंद्र सिंह के इस साहसिक कार्य से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए, जिससे समाज और अधिक संगठित एवं मजबूत बन सके। अब तक हम तीन हजार ( 3000 ) से अधिक लोगों को समाज के लिए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर चुके हैं ।
कार्यक्रम में चंद्र मोहन दीक्षित, दीपक सारस्वत, नरेंद्र दीक्षित, धर्मवीर सिंह, मनीष शर्मा, रमन यादव, पुष्पेंद्र चाहर लोकेन्द्र सिंह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय: उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, यादव महासभा प्रदेश महिला अध्यक्ष मीना यादव एवं अन्य।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा

Leave a Reply