राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर में आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
जनपद अम्बेडकरनगर में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना अलीगंज क्षेत्र के तलवापार/हंस तिराहा स्थित मस्जिद एवं ईदगाह का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने आमजन से भी आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।
You must be logged in to post a comment.