राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर। “आर्ट ऑफ गिविंग” के स्थापना दिवस के अंतर्गत संचालित “शेयर टू शाइन” अभियान के क्रम में प्राथमिक विद्यालय चिंतौरा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच डिटॉल साबुन का वितरण कर “सोप बैंक” स्थापित किया गया तथा विद्यालय के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना एवं समाज में स्वच्छता के महत्व को स्थापित करना रहा। इस अवसर पर बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व “आर्ट ऑफ गिविंग” संस्था के जिला समन्वयक एवं यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जिसे बचपन से विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि “शेयर टू शाइन” अभियान समाज में सहयोग, सेवा और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को सशक्त करने का प्रयास है।
इस दौरान शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
उल्लेखनीय है कि “आर्ट ऑफ गिविंग” के संस्थापक अच्युत सामन्ता हैं, जो सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक निमेष जायसवाल, सहायक अध्यापक सुमन भारती, अंबरीं मंसूर, सुमन मौर्या, ऐश्वर्या, सुमन जायसवाल, प्रतिमा मौर्या सहित शिक्षामित्र संगीता वर्मा एवं लीलावती उपस्थित रहीं।
You must be logged in to post a comment.