ग्राम सभा उतरेथू में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रमेश प्रधान महुवारी ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर ग्राम सभा उतरेथू में आज खैरा और दुर्गापुर टीमों के बीच आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी एवं प्रधान प्रतिनिधि रमेश प्रधान महुवारी द्वारा फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

इस अवसर पर रमेश प्रधान महुवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से जोड़ती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मैच के दौरान ग्रामीणों और युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।मैच के दौरान सर्वेश प्रताप सिंह, राजू सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खिलाड़ियों का तालियों के साथ हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति ने आए हुए अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply