उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बाद उन्हें खुला छोड़ दिए जाने से पिछले दिनों एक महिला अपने बच्चे के खुले नाले गिर जाने बाद ,खुले नाले से होने वाली दुर्घटनाओं एवं बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और अब टीमों द्वारा खुले नालों को ढकने तथा नालों से निकलने वाली गंदगी को तुलरंत हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नालों को ढकने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जनता हित में सराहनीय कार्य करने के लिए नगर आयुक्त एवं नगर निगम कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खुले नालों को ढकने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.