राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर


अम्बेडकर नगर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम सभा महुवारी में स्थित पानी की टंकी परिसर में ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी नीलम वर्मा के साथ सहभागिता कर जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल के महत्व पर ग्रामीणों को जागरूक किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जल बचाने, पानी के समुचित उपयोग तथा सरकार की हर घर जल योजना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना बेहद आवश्यक है।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
You must be logged in to post a comment.