उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर ओलंपिक संघ व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बेबी गेम्स-2026 के चौथे दिन गुरुवार को नन्हे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में दमखम दिखाया। अलग-अलग आयु व भार वर्गों में बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में प्रतिभाग किया।
पावरलिफ्टिंग के 3 से 4 वर्ष बालक वर्ग में 10.1 से 15 किग्रा भार वर्ग में अद्विक द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीता। 15.1 से 20 किग्रा में आरिश खान पहले और अनंत अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। 20 किग्रा से अधिक भार वर्ग में शिवांश शर्मा विजेता बने। 4 से 6 वर्ष वर्ग में अन्मय द्विवेदी, अक्षत सिंह कुशवाहा और हसन नाजिर ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 6 से 8 वर्ष वर्ग में अर्णव राजपूत, क्रिस यादव और शौनक दीक्षित विजेता रहे।
बॉक्सिंग में आराध्या, माहेनूर, उत्कर्षा, लावान्स, प्रनव, रतन, अनिका सिंह, दिव्यांशी, अलिस्बा, सात्विक श्रीवास्तव और तेजस ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
थ्रोबॉल के 3 से 4 वर्ष मिश्रित वर्ग में विद्वान धीमान ने स्वर्ण, आदव गौतम ने रजत और नायशा ने कांस्य पदक जीता। 4 से 6 वर्ष टीम वर्ग में रिदिस रस्तोगी, जान्हवी, दैविक दीक्षित और नियति गुप्ता की टीम विजेता रही। 6 से 8 वर्ष वर्ग में अनाया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर